ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर संभल प्रशासन द्वितीय सोमवार की कांवड़ यात्रा से पहले डी एम और एस पी ने परखी राजघाट बबराला की तैयारियां
सम्भल (बहजोई)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के अंतर्गत कल पड़ने वाले द्वितीय सोमवार को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रविवार को राजघाट बबराला का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डी एम और एस पी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण और व्यवस्थित रखी जाएं। उन्होंने घाट एवं आसपास साफ-सफाई, मजिस्ट्रेट ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए।
अधिकारियों ने घाट पर बैरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा पीए सिस्टम को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं दी जा सकें। डी एम और एस पी ने कहा कि भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह सतर्क रहें।
इस दौरान उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा.खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर कमलकांत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बबराला अमरेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
