शास्त्र तिवारी, मंडल प्रभारी, पुलिस दर्पण
गोण्डा। गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। लापता किशोर की पहचान ग्राम भदैंया (कटहरिया) निवासी नूरे के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूरे बीते 24 जुलाई की शाम करीब 4 बजे घर से चाट खाने के लिए निकला था, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। किशोर के अचानक लापता हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि नूरे का मोबाइल फोन ऑन है, लेकिन जब परिजन उस पर कॉल कर रहे हैं तो कोई अज्ञात व्यक्ति फोन उठा रहा है। इस स्थिति ने किसी अनहोनी की आशंका को बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया के जरिए मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस (*@Uppolice) ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से गोंडा पुलिस (@gondapolice*) को आवश्यक जांच एवं तुरंत वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मदद की अपील:
यदि किसी भी व्यक्ति को इस लापता किशोर के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो कृपया परिजनों के दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:
संपर्क सूत्र: 9335016011 / 9936510211
