संवाददाता रूपक वर्मा–पीलीभीत
सूत्रों के अनुसार खबर विस्तार से:- सेवा पखवाड़ा आठवां दिन
“नशा — नाश की जड़”
भारत विकास परिषद शाखा टाइगर रोहिलखंड प्रान्त पूर्वी एन सी आर 1 के तत्वाधान में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के आठवें दिन आज नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सिटी मोंटसरी जूनियर हाई स्कूल में हुआ।

शाखा के सदस्यों डॉ विजय कुमार सिंह, अनूप सहगल,अशोक कुमार शर्मा विनोद कुमार कपूर लक्ष्मीकांत शर्मा,डॉक्टर विनय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों से परिचर्चा में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में अनेक बुराइयां है विद्यार्थियों ने भी परिचर्चा में भाग लिया और बताया कि झूठ बोलना,गलत काम करना, धोखा देना, दहेज प्रथा, नशा,चोरी दूसरों की चीजों को लालच भरी निगाह से देखना,हेरा फेरी करना,नकल करना आदि अनेक बुराइयां है
नशे पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नशा नाश की जड़ है, आधुनिक समय में नशे का रूप भी बदल गया है नशीली वस्तुओं के समूह को वर्तमान में ड्रग्स नाम दिया गया,औषधीय का दुरुपयोग भी नशीले पदार्थों की श्रेणी में आता है चिकित्सक द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में औषधि लेना, औषधीय का दुरुपयोग कहलाता है ड्रग्स का अनैतिक व्यापार अपने पैर पसारे हुए हैं।
सामूहिक, सामाजिक जागरूकता होने पर ही इस पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। विद्यार्थियों का आह्वान किया गया कि यदि उनके घर पर कोई नशा करता है तो उसे टोकें तथा आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दें।
यदि कोई संदिग्ध गतिविधि विधि उन्हें मालूम पड़े तो परिवार में बड़ों को अथवा पुलिस को सूचना दें।
यदि आपके प्रयास से नशे की रोकथम में या नियंत्रण में कोई सहायता मिलती है तो आपके लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आपकी पहचान बनेगी। राज्य बाल पुरास्कर,राष्ट्रीय बाल पुरास्कर का सरकार ने प्रावधान कर रखा है तथा असाधारण कार्य करने वालों को भी मिलता है।वर्तमान में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग इसके अनेक दुष्प्रभाव है।
इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आकांक्षा और सिमरन शर्मा ने श्रेष्ठता दिखाई,इन्हें प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया| बताया कि नशा उन्मूलन राष्ट्रीय विकास का आधार है।
शाखा टाइगर के नशा उन्मूलन संबंधी प्रयासों से समाज में नशा न करने की प्रवृत्ति को गति मिली।
