सुल्तानपुर ।
सुल्तानपुर से परीक्षा देकर लौट रहे 34 वर्षीय डॉक्टर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता,देवकाली ब्रिज के नीचे बुलाने के बाद से नहीं पता चला कोई सुराग
गोंडा जनपद के रहने वाले 34 वर्षीय डॉ. आभास कुमार मिश्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं।
परिजनों के मुताबिक वे सुल्तानपुर में राजकीय इंटर कॉलेज का पेपर देकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका संपर्क टूट गया। मोबाइल फोन लगातार बंद जा रहा है। आज सुबह एक राहगीर के मोबाइल से उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर देवकाली ब्रिज के नीचे बुलाया, लेकिन जब परिवार वहां पहुंचा तो काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
लापता डॉ. आभास कुमार मिश्र, पिता राज नारायण मिश्र, निवासी ग्राम बुकनापुर, पोस्ट साबरपुर, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा हैं। उनकी आयु लगभग 34 वर्ष, कद करीब 6 फीट, रंग गेहुँआ, शरीर मध्यम, बाल काले और चेहरा गोल है।

परिजनों के अनुसार, सुल्तानपुर से परीक्षा देकर लौटने के दौरान उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद आज सुबह करीब 5:39 बजे उन्होंने एक राहगीर के फोन से कॉल कर परिजनों को देवकाली ब्रिज के नीचे बुलाया। परिवार तत्काल मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां न तो डॉ. आभास कुमार मिश्र मिले और न ही उनके बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो सकी।
इसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं और अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।
यदि किसी भी व्यक्ति को डॉ. आभास कुमार मिश्र के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9450636878 अथवा 8318144255 पर संपर्क करें या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी परिवार को अपने प्रियजन से मिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
