फतेहपुर: प्रधान व गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के अथक प्रयासों से सुजानपुर बहुआ देहात में छाया अंधेरा दूर, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली चिलचिलाती धूप से राहत
जनपद के ब्लॉक बहुआ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुजानपुर बहुआ देहात के एक मोहल्ले के दर्जनों घरों में आज कई दिनों बाद खुशी और राहत की सांस देखने को मिली। ग्राम प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की सजगता, कर्मठता और निरंतर प्रयासों के चलते मोहल्ले में पिछले कई दिनों से छाया अंधेरा आखिरकार दूर हो गया है। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जिससे इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में तड़प रहे सैकड़ों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

शॉर्ट सर्किट से जल गया था ट्रांसफार्मर, टला बड़ा हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व देर शाम गांव के एक मोहल्ले में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भयानक शॉर्ट सर्किट हो गया था। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल अपनी सक्रिय ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को दी। सूचना मिलते ही जनहित के प्रति सजग रहने वाली हेमलता पटेल बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने तत्काल बहुआ पावर हाउस के अधिकारियों को फोन कर बिजली कटवाई, जिससे एक बड़ा और अप्रिय हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रयास कर ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया गया।
बिजली विभाग से लगातार संपर्क और समन्वय लाया रंग ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा मोहल्ला कई दिनों से घने अंधेरे में डूबा हुआ था और भीषण गर्मी के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया था। ग्रामीणों की इस समस्या को अपनी प्राथमिकता पर लेते हुए कर्मठ प्रधान हेमलता पटेल ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उन्होंने विभाग को समस्या की गंभीरता से अवगत कराया और लगातार पैरवी की। उनके इसी अथक प्रयास का परिणाम रहा कि आज शनिवार को विभाग द्वारा जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर नया और सही ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया। इसके तुरंत बाद लाइन चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
ग्रामीणों ने जताया ग्राम प्रधान का आभार बिजली आते ही पूरे मोहल्ले के सैकड़ों ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की रोशनी और पंखे चलते ही लोगों ने चैन की सांस ली। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल की इस त्वरित सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और बेजोड़ नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर समस्त ग्रामवासियों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है और उनके कार्यों की जमकर सराहना की है।
पुलिस दर्पण यूपी अवधेश कुमार दुबे
