लेखराज कौशल
हापुड़ /बाबूगढ़। छपकौली नहर में एक मंदबुद्धि युवक के अचानक पुल से पानी में छलांग लगाने के बाद खुदाई मच गया। नहर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण युवक मरा हुआ लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की नजर युवक पर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए पुलिस टीम के साथ नहर में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब दो बजे एक युवक छपकौली नहर के पुल पर पहुंचा और अचानक पानी में छलांग लगा दी। युवक को तैरना नहीं आता था और नहर में पानी गहरा होने के कारण वह कुछ ही देर में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल मोर्चा संभाले। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर युवक को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस की तत्परता और साहस के चलते युवक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। नहर से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने युवक की स्थिति की जानकारी ली और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने युवाओं से मिली जानकारी और अन्य माध्यमों से उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम युवाओं को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवाओं को कुशल देखकर युवाओं ने राहत की सांस ली और बाबूगढ़ पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।
घटना में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता सामने आई। समय रहते पुलिस ने कदम नहीं उठाया होता तो गहरे पानी में युवक की जान पर बन सकती थी। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि वर्दी केवल कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की जिंदगी बचाने के लिए भी आगे रहती है।
