बहराइच, पयागपुर। आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के इंद्रापुर स्थित शिव शक्ति मैरिज लॉन में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से अवगत कराना रहा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा एवं विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और बूथों को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
