4 साल का प्यार, थाने में पंचायत और फिर मंदिर में शादी!
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेमी जोड़े की अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बन गई है। परिवारों के विरोध के चलते मामला थाने पहुंचा, जहां करीब 6 घंटे तक चली बातचीत और पंचायत के बाद दोनों पक्ष रिश्ते के लिए राजी हो गए।

इसके बाद सानिया बानो और अमन कुमार ने परिवार की मौजूदगी में मंदिर में विवाह कर लिया। युवती के पिता ने बेटी की खुशी को देखते हुए रिश्ते को मंजूरी दी, जिससे दोनों परिवारों के बीच चल रहा विवाद भी समाप्त हो गया।
शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे प्यार, समझदारी और आपसी सहमति की मिसाल बता रहे हैं।
