संवाददाता: प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही, गोपीगंज। थाना क्षेत्र के गोपपुर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार के बाहर से लौटने पर चोरी की घटना का पता चला।

जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर ओबीटी गोपपुर के सामने रहने वाले तौरेट खान पुत्र स्व. मुस्तफा खान का परिवार 30 जुलाई को बैंगलोर गया था। परिवार के लोग 9 अगस्त को वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान गायब थे।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गए सामान की जानकारी दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। चोरी गए सामान की पूरी सूची और उसकी कीमत जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
