संवाददाता: प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही/ ज्ञानपुर। बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ज्ञानपुर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय जोरई में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने प्रातः 11 बजे अभियान का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान एडीएम शुभांगी शुक्ला ने बच्चों को दवा पिलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा का सेवन कराना जरूरी है।
अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चक, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान समेत स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन और बच्चों को अभियान का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
