
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, मेन रोड पर काटा केक और बांटी मिठाई
संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही
भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को भदोही नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर के मेन रोड स्थित नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल के कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए।
मेन रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनहित के कार्यों में भाग लेने का संकल्प लिया।
महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों को फल देकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रामराज मौर्य, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रदीप भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, जिला मंत्री विनीत बरनवाल, अखंड प्रताप सिंह, संतोष तिवारी, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, आरती सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद गिरधारी जायसवाल, अजय दुबे और अरविंद मौर्या समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए जनहित और जरूरतमंदों की मदद से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।
