बरेली । बरेली थाना क्योलाडिया के युवक पर आरोपी ने थाने मे तहरीर देकर तीन गुना रुपया वापस लेने का दबाव बनाकर प्रताड़ित किया युवक मानसिक तनाव में था सुबह जल्दी उठकर घूमने का बहाना कर जंगल में निकल गया पत्नी को फोन पर बताया कि मैंने जहरीला पदार्थ खा लिया खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में पंखे के कुंड में रस्सी को बांध कर गले में फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली रोते बिलखते परिजनों का बुरा हाल घटना की पुलिस को सूचना मिलते ही फील्ड यनिट को जांच के लिए बुलाया मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम हाउस भेजा ।

क्योलाडिया थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर मल्लापुर के प्रेमपाल का 28 वर्षीय बेटा अमित कुमार ने सुबह 7:00 नोनी राम के खेत में ट्यूबवेल के कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी बांध गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मृतक बेटे ने 6 महा पूर्व नवाबगंज के गांव गुलड़िया धिमर के हरिकेश मिश्रा से किसी कार्य के लिए18000 हजार रुपया मृतक ने लिए थे और मृतक रुद्रपुर मजदूरी करता था जब कभी घर वापस आता तभी आरोपी तीन गुना रुपया वसूलने का दावा बनता था ।
आरोपी ने दो गांव मे पंचायत मे तमंचा सप्लाई करने का मृतक पर आरोप भी लगाया 20 जुलाई को रुद्रपुर से मृतक घर आया था 21 जुलाई को आरोपी मृतक रुपया मांगने आया न देने पर बुरा भला कहकर पुलिस का भय दिखाकर 3 गुना रुपया वसूलने कि धमकी दी और कहा मैने तेरे खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दे रखा है ।
मृतक के पिता ने बताया कि पत्नी को साथ लेकर थाने जा रहा था आरोपी ने शारदा सागर नहर की डाम पर रोकर मृतक को प्रताड़ित किया और थाने नहीं जाने दिया मृतक पत्नी के साथ घर वापस लेकर लौट आया मृतक थाने जाने से बहुत डरता था मृतक को पूरी रात चिंता में नींद नही आई इसी बात को लेकर परेशान था मृतक ने सुबह 6:00 बजे उठकर कपड़े पहनकर घर से निकल कर परिवार वालों से घूमने का बहाना कर जंगल निकल गया ।
मृतक ने पत्नी साक्षी देवी के पास फोन कर बताया कि मैंने जहरीला पदार्थ खा लिया, परिजन रोते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि किसान नोनी राम के खेत में ट्यूबवेल के कमरे मे पंखे के कुंड में लाश झूल रही है, पिता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी ।
थाना प्रभारी वेद सिंह पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम हाउस भेजा इधर पुलिस ने फील्ड यूनिट को घटना सूचना देकर जांच के लिए बुलाया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है
