भदोही। आज शाम दिन शनिवार को अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा (पंजी.) एवं समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से कल 9 अगस्त दिन रविवार को आयोजित होने वाले वैचारिक महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों की बैठक सेलिब्रेशन हॉल, भदोही में हुई। बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में महासभा के मुख्य संरक्षक बेचूलाल गुप्ता (भदोही), राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता (भदोही), कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्यारे लाल गुप्ता (मुंबई), कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता (जबलपुर) एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल गुप्ता (लखनऊ) सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि वैचारिक महाकुंभ समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें विभिन्न प्रदेशों से समाज के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं समाजसेवी शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए अतिथियों के स्वागत, बैठने, भोजन, सम्मान समारोह समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान विनय गुप्ता,आनंद कुमार, राजीव मोदनवाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार मोदनवाल, रमेश कुमार मोदनवाल, सुभाष चन्द्र मोदनवाल, सतीश चन्द्र मोदनवाल, अभिषेक मोदनवाल, विनोद कुमार मोदनवाल, जीत बहादुर मोदनवाल, पंकज गुप्ता, धर्मराज गुप्ता,विवेक गुप्ता, माधुर्य गुप्ता, श्रीमती रेखा मोदनवाल एवं दिनेश कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि कल 9 अगस्त को सेलिब्रेशन पैलेस, औराई रोड, भदोही में सुबह 9 बजे से वैचारिक महाकुंभ का आयोजन होगा। कार्यक्रम में समाज के वयोवृद्ध, समर्पित समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूरी सहभागिता का संकल्प लिया।
