
रिपोर्टर कृष्ण चंद्र शुक्ला पुलिस दर्पण
श्रावस्ती। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के श्रावस्ती जिलाध्यक्ष विशाल कुमार द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र देने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष के इस्तीफे से जिले में NSUI संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है।
विशाल कुमार द्विवेदी ने अपने इस्तीफे के पीछे वैचारिक मतभेद और व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में वह संगठन के पद और सदस्यता पर बने रहना उचित नहीं समझते, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
बताया जा रहा है कि विशाल कुमार द्विवेदी लंबे समय से NSUI से जुड़े हुए थे और जिले में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक और छात्र संगठनों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
हालांकि, इस्तीफे के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। विशाल कुमार द्विवेदी ने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों के साथ वैचारिक मतभेद को प्रमुख वजह बताया है। अब देखना होगा कि NSUI नेतृत्व श्रावस्ती जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसे सौंपता है।
