
चोपन, सोनभद्र। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अधिकारियों की निगरानी एवं हेल्काट्रेस लिमिटेड के सहयोग से देवी फिलिंग स्टेशन, बघानाला, चोपन, सोनभद्र पर ड्राइवर भाइयों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर एवं आंखों की जांच की गई। इस शिविर का लाभ करीब 150 ड्राइवरों ने उठाया।
शिविर के दौरान IOCL Sales Officer श्री Mohammad Aquil एवं श्री D. D. Gupta की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने ड्राइवरों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच कराने की अपील की।
देवी फिलिंग स्टेशन के मैनेजर अरविंद शुक्ला ने बताया कि, “यह कैंप हमारे ड्राइवर भाइयों के स्वास्थ्य की जांच के लिए लगाया गया है। ड्राइवर दिन-रात सड़क पर रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनका स्वस्थ रहना और आंखों की सही जांच होना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहें।”
इस पहल को ड्राइवरों के स्वास्थ्य एवं सड़क सुरक्षा की दिशा में एक उपयोगी कदम बताया गया।
