डीआईजी अभिषेक सिंह ने रेंज के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky

ब्यूरो पुलिस दर्पण, सहारनपुर
सहारनपुर 10 सितंबर 2026। डीआईजी अभिषेक सिंह ने रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपदों के जिला प्रभारियों सहित सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान डीआईजी ने संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार सतर्क गश्त की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी संभावित विवाद की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में सोशल मीडिया की सघन निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी संवेदनशील पोस्ट या गतिविधि की जानकारी मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनपदों में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी प्रभावी रखने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने दिए गए निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
