
आगरा से जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बालिका के साथ छेड़छाड़, मारपीट और गाली-गलौज की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सुदामापुरी, नरायच के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर के नेतृत्व में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 सितंबर 2026 को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त देवा शर्मा उर्फ देव शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा, निवासी सुदामापुरी नरायच, थाना ट्रांस यमुना, आगरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में मु0अ0सं0 0414/2025, धारा 74, 352, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं धारा 9G/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु सैनी, कांस्टेबल रोविन सिंह, अंकुर चौधरी और अंकित चौधरी शामिल रहे।
