
ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
रोजी-रोटी के लिए निकले पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
संभल। जनपद संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव धनीपुर में उस समय मातम छा गया, जब रोजी-रोटी कमाने के लिए बैलगाड़ी लेकर निकले पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3 बजे धीरेंद्र पुत्र सतराम उम्र लगभग 40 वर्ष और उनका पुत्र सुमित पुत्र धीरेंद्र उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी धनीपुर, बैलगाड़ी लेकर बालू लेने जा रहे थे। जैसे ही वे दिल्ली-बदायूं हाईवे पर अजीजपुर मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता-पुत्र की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिवार के लोगों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर रिश्तेदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम का माहौल है।
मृतकों की पहचान धीरेंद्र पुत्र सतराम (लगभग 40 वर्ष) तथा सुमित पुत्र धीरेंद्र (लगभग 23 वर्ष) निवासी गांव धनीपुर के रूप में हुई है जनपद संभल के रूप में हुई है।
