ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
संभल। जनपद संभल में पशुपालन विभाग के पशुमित्रों ने मानदेय न मिलने से आक्रोशित होकर आंदोलन शुरू कर दिया है। आल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ, जिला इकाई संभल ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 12 अगस्त 2026 को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।

संघ के जिला अध्यक्ष फिरोज नबी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से पशुमित्र और पैरावेट्स विभाग में कृत्रिम गर्भाधान, गर्भाधान व F.M.D टीकाकरण आदि कार्य कर रहे हैं। लेकिन उन्हें आज तक कोई नियमित मानदेय नहीं दिया गया।
इसी कारण पिछले 1 महीने से सभी पशुमित्रों ने F.M.D टीकाकरण का बहिष्कार कर दिया है। संघ ने साफ कहा है कि जब तक नियमित मानदेय नहीं मिलता, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी पशुमित्रों को अनावश्यक परेशान न किया जाए और जल्द से जल्द उनका मानदेय दिलवाया जाए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने भी सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
पशुमित्रों के बहिष्कार से जिले में टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। अब देखना है प्रशासन कब इस समस्या का समाधान कर पायेगा!
