कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई।
लेखराज कौशल

हापुड़ । पिलखुवा क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पिलखुवा कोतवाली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने 13 उपद्रवियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान के नेतृत्व में अपराधियों, वारंटियों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कस्तला कासमाबाद निवासी पप्पू कुमार, सनी, लव कुमार, यशवंत, दुष्यंत और अविनाश, ग्राम लाखन निवासी मोन्टी तोमर, अनवरपुर निवासी हर्षित, शिवम, गौरव, अनुराग और अमन तथा वर्तमान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हिण्डालपुर में रह रहे अवध बिहारी गुप्ता शामिल हैं।
कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। अपराधियों और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।
इस अभियान को सफल बनाने में उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ, उपनिरीक्षक विवेक चौहान, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, हेड कांस्टेबल ऋतुराज तथा कांस्टेबल विष्णु कुमार की अहम भूमिका रही।
