निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट
फतेहपुर । देश की लोकतांत्रिक प्रणाली का अनुसरण करते हुए विद्या भारती के समस्त विद्यालय अपने यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने हेतु छात्र संसद एवं कन्या भारती का गठन करते हैं इसी क्रम में आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड फतेहपुर नवगठित मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर जनपद की जिलाधिकारी महोदया श्रीमती निधि गुप्ता वत्स उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी ने आए हुए अतिथ महानुभावों का परिचय कराया एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के अंग्रेजी संवर्ग की की व्यवस्था प्रमुख आचार्या श्रीमती भावना सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली अतिथ महानुभावों की उपस्थित हमें गौरवान्वित महसूस करा रही है।प्रमुख रूप से छात्र संसद में प्रधानमंत्री पद हेतु भैया अनुकल्प त्रिपाठी एवं कन्या भारती में प्रधानमंत्री पद हेतु बहन अविका त्रिपाठी का निर्वाचन हुआ।
माननीय जिलाधिकारी महोदया ने प्रधानमंत्री पद पर निर्वाचित भैया-बहन का बैज अलंकरण कर सम्मानित किया तत्पश्चात समस्त मंत्री परिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।माननीय जिलाधिकारी महोदया ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित छात्र सांसदों से कहा कि यदि हमें आत्मविश्वास है तो कोई भी लक्ष्य हमारे लिए मुश्किल नहीं है और हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसीलिए हमें पूरे मनोयोग के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करने चाहिए सफलता हमें निश्चित प्राप्त होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा सदस्य फतेहपुर श्रीमान विक्रम सिंह द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है हमें इन अधिकारों को समझना चाहिए और इनका सदुपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतेहपुर विभाग के माननीय विभाग प्रचारक श्रीमान शिव शंकर जी भाई साहब भी उपस्थित रहे उन्होंने भी बच्चों को अपना आशीर्वचन प्रदान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक श्रीमान राकेश श्रीवास्तव जी, एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री राजकुमार जी एवं विद्यालय के समस्त भैया बहन आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में कन्या भारती प्रमुख आचार्य श्रीमती रेखा सिंह जी ने सभी आगन्तुक महानुभावों का आभार प्रकट किया इसके उपरांत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ l
