बरेली । अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खटेटा में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 4 बजे सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई तथा जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार ग्राम खटेटा निवासी रंजीत पुत्र उदयवीर की पत्नी उपदेश 26 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। उपदेश मूल रूप से ग्राम पस्तोर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं की निवासी थी जिसकी शादी 2016 में खटेटा निवासी रंजीत के साथ हुई थी।
दंपति की तीन पुत्रियों है वैष्णवी 8 वर्ष, इंदु 6 वर्ष, और तनु 2 वर्ष। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई आपेंद्र यादव पुत्र सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है। सूचना पर नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना, फॉरेंसिक टीम के उपनिरीक्षक सुमेर सिंह अपनी टीम के साथ तथा थाना प्रभारी जगत सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर प्रवीन कुमार सक्सेना बरेली
