
आगरा से जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
होटल बुकिंग, गाइड उपलब्ध कराने और ताजमहल घुमाने के नाम पर पर्यटकों को कर रहे थे परेशान, पर्यटन पुलिस की कार्रवाई
आगरा। ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग पर्यटकों को ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर परेशान कर रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा और पुलिस उपायुक्त, नगर के निर्देश पर पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों, हॉकरों और अवैध गाइडों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना पर्यटन पुलिस टीम ताजमहल के आसपास गश्त और चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पर्यटकों को घेरकर उन्हें ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने सहित अन्य तरीकों से परेशान किए जाने की सूचना मिली। सहायक पुलिस आयुक्त, ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पर्यटन अभिषेक गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
रविन्द्र कुमार पुत्र जग्गू, निवासी असद गली, थाना ताजगंज, आगरा।
सोनू कल्लू, निवासी बसई, थाना ताजगंज, आगरा।
नितिन राजपूत पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी ग्राम धांधूपुरा, थाना एकता, आगरा।
अजय पुत्र राजवीर, निवासी नगला डीम, थाना ताजगंज, आगरा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपनिरीक्षक विनित भाटी, हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र बाबू, कांस्टेबल विवेक, सचिन कुमार, गौरव कुमार और प्रिंस कुमार शामिल रहे।
