
आगरा जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान करने, ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले सात लपकों/हॉकरों को पर्यटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त आगरा और डीसीपी नगर के निर्देश पर पर्यटन स्थलों के आसपास लपकों, हॉकरों और अवैध गाइडों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को थाना पर्यटन पुलिस ने ताजमहल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवा, राज, दीपक, अमन खान, शुभम शर्मा, घनश्याम और रिहान अली शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपनिरीक्षक शिवम दीक्षित सहित कांस्टेबल अभिषेक कुमार, केशव, वात्सल्य और गौरव शामिल रहे।
