बहराइच। पयागपुर तहसील अंतर्गत विशेश्वरगंज ब्लॉक में पुरैना बाजार, लक्खा रामपुर दीवाना की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण राहगीरों व ग्रामीणों को रोज़ाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को पक्की अर्थात डामर बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलना और वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
