बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बहराइच पहुंचकर जिले को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने करीब ₹360 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अपने हाथों से आवास की चाबियां सौंपीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया और अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बारिश के बावजूद जनसभा में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
मुख्यमंत्री के दौरे को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
