निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट
फतेहपुर । ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बढ़ते कदम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते फतेहपुर की दो आ बा की पवित्र नगरी को 7 मेडल अर्पित किये कानपुर के स्वीट एंजल इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियन शिप में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की शाखा राज ताइक्वांडो एकेडमी के 7 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते 7 मेडल पर अपना कब्जा जमाया 2 गोल्ड मेडल 3 सिल्वर मेडल व 2 कांस्य मेडल जीतकर फतेहपुर को गौरवान्वित किया।

ताइक्वांडो खिलाड़ी अर्जित नारायण पाण्डेय गोल्ड मेडल, अनुष्का यादव गोल्ड मेडल कविश कुमार सिल्वर मेडल इशिता यादव सिल्वर मेडल रक्षा त्रिपाठी सिल्वर मेडल इशिता सोनी कांस्य मेडल हर्ष चक्रवर्ती कांस्य मेडल जीतकर जनपद फतेहपुर का गौरव बढ़ाया टीम वापसी पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी विजय ताइक्वांडो खिलाड़ियों को विजय तिलक लगाकर मेडल पहनाकर, व बधाई शुभकामनाएं स्वरूप टी शर्ट भेंट करते सम्मानित किया । सन्देश में कहा अब वह दिन दूर नहीं जब हमारे फतेहपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके मेडलों पर कब्जा जमाकर जनपद फतेहपुर का गौरव बढ़ाएंगे।
सचिव/ प्रशिक्षण राजकुमार ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं देते कहा ताइक्वांडो प्रशिक्षण में नई तकनीक नया जोश भरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे, इस गौरवशाली पल के यादगार बहुत से ताइक्वांडो खिलाड़ी बने व भारत माता की जय वन्दे मातरम् की गगन भेदी उदघोष से राष्ट्रभक्त माहौल को विकसित किया ।
