बदायूँ । बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सिचौली गांव में बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
