अंबेहटा (सहारनपुर) । नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रणदेवा निवासी सुंदर पुत्र मामचंद की पीजीआई हॉस्पिटल पिलखनी में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामले में मृतक के बेटे चन्दपाल ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर पिता को ज़हर देने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि सुंदर ने मौत से पहले एक वीडियो बनाकर अपने बयान दर्ज किए थे, जिसमें उसने घटना से संबंधित जानकारी दी थी। पुलिस ने वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बेटे द्वारा लगाए गए ज़हर देने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की मांग की!
