अयोध्या ।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों ने संदिग्ध पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की संपत्तियों का सत्यापन शुरू कर दिया है तथा उनसे आय का विवरण मांगा जा रहा है।

मामले में जेल में बंद आरोपियों से न्यायालय की अनुमति के बाद पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उपलब्ध बयानों और अन्य साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रक्रिया में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पूर्व में दर्ज बयानों का भी क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, प्रबंधन प्रभारी गोपाल राव, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से भी पूछताछ की जा सकती है। वहीं, मंदिर व्यवस्था से जुड़े करीब 70 लोगों को नोटिस जारी किए जाने तथा ट्रस्ट कार्यालय में दान रसीदों और बैंक में जमा राशि का मिलान किए जाने की भी सूचना है।
विवेचना अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) अयोध्या के अनुसार, जांच के दौरान उपलब्ध बयानों का क्रॉस-चेक किया जा रहा है। वहीं, सूत्रों का दावा है कि अब तक की पूछताछ में अविनाश शुक्ला से सबसे लंबी पूछताछ हुई है।
