ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन: FIR वापस न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
सहारनपुर । जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ जिला पूर्ति अधिकारी की शिकायत पर थाना सदर बाजार में FIR दर्ज किए जाने से जिले भर के पत्रकारों में गहरा रोष है।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने इस कार्रवाई को “पत्रकार उत्पीड़न” बताते हुए कड़ी निंदा की है।
श्री तनेजा के अनुसार सुरेंद्र सिंघल और जिला पूर्ति अधिकारी के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद FIR दर्ज की गई है। पत्रकार संगठन का कहना है कि एक मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निंदनीय और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है।
एसोसिएशन की मांगें:
1. FIR तत्काल वापस ली जाए।
2. पत्रकार और DSO के बीच हुई बातचीत की ऑडियो की राजपत्रित अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” सामने आ सके।
जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित पत्रकार स्थायी समिति की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।यदि FIR वापस नहीं ली गई तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिले की सभी तहसील और ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन करेगा और बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा।
