संभल ।
गुन्नौर /1000 बीघा से अधिक सरकारी भूमि आवंटन घोटाले में पुलिस का बड़ा एक्शन, तत्कालीन एसडीएम ओमवीर सिंह समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

बताया जा रहा है फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रतिबंधित श्रेणी की जमीन का कराया गया था अवैध आवंटन इसी को लेकर
लेखपाल की तहरीर पर गुन्नौर थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।
मामले में कुल 19 लोगों के खिलाफ हुई एफआईआर।
गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।
अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश दी जा रहा है
गुन्नौर तहसील के भौना नगला गांव से जुड़ा मामला।
