
ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
संभल। विकास खंड जूनावई के गांव खेडाफतेपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन भी सफाई न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सफाईकर्मी अनुराग और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पति-पत्नी सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं लेकिन 6-6 महीने तक गांव में ड्यूटी पर नहीं आते। 15 अगस्त को भी वे अनुपस्थित रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कचरे का अंबार लगा हुआ है और नालियां जाम पड़ी हैं। जब इस संबंध में ADO साहब से बात की गई तो उन्होंने कहा “अगर कर्मचारी काम पर नहीं आते तो प्रधान और सचिव तनख्वाह कैसे निकालते हैं?”। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि शिकायत के बाद प्रधान जी ने दो बार फोन करने पर भी रिसीव नहीं किया और घर से बाहर नहीं निकले।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी सफाईकर्मी, प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाए और गांव में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल की जाए।
