जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता बोले— मजबूत बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति, प्रत्येक बूथ से शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश
एटा। भारतीय जनता पार्टी के आगामी सांगठनिक अभियानों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद के करतला, धुमरी एवं जैथरा मंडलों में महत्वपूर्ण तैयारी बैठकों का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही जिले के अन्य सभी मंडलों में भी मंडल प्रभारियों की उपस्थिति में बैठकें आयोजित कर आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय विशाल ‘बूथ सम्मेलन’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता एवं सुदृढ़ बूथ संगठन हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को आयोजित होने वाला बूथ सम्मेलन संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे जनपद के राजनीतिक इतिहास का ऐतिहासिक आयोजन बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने करतला, धुमरी एवं जैथरा मंडलों के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों तथा संयोजकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ से शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “यदि हमारा बूथ मजबूत है तो संगठन की विजय सुनिश्चित है। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी ही सम्मेलन की सफलता का आधार बनेगी।”बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बूथ स्तरीय समितियों के सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता की समीक्षा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा लाभार्थियों से सीधे संपर्क स्थापित करने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही पार्टी द्वारा प्रस्तावित आगामी राष्ट्रव्यापी एवं प्रदेशव्यापी अभियानों के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। बैठकों में मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, प्रवासियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बूथ सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।बैठक के समापन पर भारत माता के जयघोष के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शाक्य (करतला), धीरेंद्र सिंह (धुमरी), विमल पांडेय (जैथरा), जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह सोलंकी, जोगेंद्र सिंह राठौर, अंशुल चौहान, रूपराम वर्मा, शिवम मिश्रा, सचिन गुप्ता, महेशपाल सिंह, विनय प्रताप सिंह, संजीव कुशवाह, धर्मेंद्र चौहान, रत्नेश पांडेय, अल्का सक्सेना, रंजना पांडेय सहित मंडल कमेटी के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
