आगरा मंडल रिपोर्टर बंदना
आगरा। थाना एकता क्षेत्र स्थित महुआखेड़ा मंदिर में जलाभिषेक ड्यूटी के दौरान पुलिस को एक महिला परेशान हालत में घूमती मिली। महिला अपना नाम रीफा बता रही थी, लेकिन इसके अलावा वह अपने बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दे पा रही थी।

थाना एकता की जीडी संख्या 037, दिनांक 10 अगस्त 2026 में दर्ज विवरण के अनुसार, ड्यूटी से वापस लौटते समय महिला म0उ0नि0 शिवानी सिंह महिला को अपने साथ थाना लेकर पहुंचीं। पुलिस द्वारा महिला से उसके परिजनों एवं पते के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी।
इसके बाद पुलिस ने महिला की देखभाल एवं सुरक्षित आश्रय के लिए उसे आरएमओ कार्यालय की कर्मचारी प्रियंका के सुपुर्द किया। महिला को एनजीओ ‘अपना घर’, आगरा में दाखिल कराने के लिए आवश्यक निर्देश देकर रवाना किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से महिला को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया है तथा उसकी पहचान एवं परिजनों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया आगे की जा रही है।
