संवाददाता, प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
नई बाजार, भदोही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी भदोही नगर मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा नई बाजार के उत्तर फटका से शुरू हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पंचायत नई बाजार की अध्यक्ष निर्मला लालता सोनकर के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से पूरा नई बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
यात्रा में सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़ते नजर आए। तिरंगा यात्रा को लेकर बाजार में लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।
तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष पति लालता सोनकर, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, नगर प्रभारी नागेंद्र सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, विनीत बरनवाल, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, अभय राज सिंह, दिलीप गुप्ता, विनय उमरवैश्य, कामता चौरसिया, अमित जायसवाल, उमेश सिंह, सौरभ चौरसिया, सभासद प्रदीप कुमार यादव, अजय दुबे, रमेश सरोज, विमल, राजकुमार गुप्ता (बावन), दीना सोनकर, विकास साहू, दीपक, राजू मोदनवाल, अशोक पाल सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
