संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मण्डल प्रभारी पुलिस दर्पण
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सोमवार को ज्ञानपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तिनबरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा और बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।

डीएम और एसपी ने बच्चों से उनकी कक्षाओं, पढ़ाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में सवाल किए। बच्चों ने भी अधिकारियों से बातचीत कर अपनी बात रखी। अधिकारियों ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। डीएम ने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छा वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
एसपी अभिनव त्यागी ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों के विद्यालय पहुंचने से बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।
