
पुलिस दर्पण रिपोर्टर कृष्ण चंद्र शुक्ला बहराइच
बहराइच। महज 750 ग्राम वजन के एक नवजात शिशु को गंभीर हालत में NICU में भर्ती कराकर चिकित्सकों ने सफल इलाज के बाद नई जिंदगी दी। महेश चिल्ड्रेन पॉलीक्लिनिक की NICU टीम ने समय पर उपचार और लगातार निगरानी के जरिए नवजात की हालत में सुधार किया।
डॉ. शिशेर अग्रवाल के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को सूफिया के 750 ग्राम वजन वाले नवजात को बेहद गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। बच्चे को सांस लेने में अत्यधिक परेशानी थी और वह प्रति मिनट महज दो से तीन बार सांस ले पा रहा था। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तत्काल नवजात पुनर्जीवन प्रक्रिया (CPR) शुरू की। इसके बाद इंट्यूबेशन कर बच्चे को मैकेनिकल वेंटिलेशन पर रखा गया।
NICU में कई दिनों तक गहन उपचार, लगातार मॉनिटरिंग और विशेषज्ञ देखभाल के बाद बच्चे की हालत में लगातार सुधार हुआ। चिकित्सकों ने धीरे-धीरे उसे पूर्ण एंटरल फीडिंग पर लाया। उपचार के दौरान उसकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति भी संतोषजनक रही।
9 सितंबर को चिकित्सकीय रूप से स्थिर, पूर्ण फीडिंग और सामान्य न्यूरोलॉजिकल जांच के बाद परिजनों के अनुरोध पर नवजात को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों ने इसे टीम के समन्वित प्रयास और समय पर मिले उपचार का परिणाम बताया।
