
आगरा ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
भगवती गैस बिंदु, कटरा आगरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर
आगरा। भगवती गैस, बिंदु कटरा आगरा की ओर से आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगरा छावनी क्षेत्र के वर्तमान विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को कार्यालय में आमंत्रित कर उनके नाम से नए गैस कनेक्शन की रिलीज की गई। इस अवसर पर भगवती गैस के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत करते हुए उन्हें नए गैस कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान गैस एजेंसी की ओर से बताया गया कि उपभोक्ताओं को सुगम एवं बेहतर गैस सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नए कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर गैस सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने इस अवसर पर गैस एजेंसी के प्रयासों की जानकारी ली तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी आवश्यक सेवाओं में पारदर्शिता, सुविधा और समयबद्धता महत्वपूर्ण है।
भगवती गैस, बिंदु कटरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में एजेंसी के कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
