गोंडा से अयोध्या तक पूज्य महाराज जी के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष
अयोध्या की सभी विधानसभाओं में उमड़ा अपार जनसैलाब, निरंतर सक्रियता के लिए हेमलता पटेल को मिला शंकराचार्य जी का विशेष आशीर्वाद
फतेहपुर। पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में चल रही ऐतिहासिक 81 दिवसीय ‘गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ – धर्मयुद्ध) यात्रा’ का आज अयोध्या जनपद में भव्य प्रवेश हुआ।

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (जनपद फतेहपुर) हेमलता पटेल सुबह-सुबह ही जनपद गोंडा से यात्रा के साथ जुड़कर अयोध्या पहुँचीं और सभी विधानसभाओं में पूरी ताकत से आवाज बुलंद की।यात्रा का जरवल, घाघरा घाट, चौकाघाट, रामनगर, टिकैतनगर, भेलसर सहित रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, गोशाईगंज व अयोध्या जी विधानसभा क्षेत्रों में अपार जनसमर्थन और पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत हुआ।
मंच से जनसमुदाय को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने प्रखरता से मांग उठाई कि जब तक गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का संवैधानिक दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।इस महाअभियान में हेमलता पटेल की बार-बार की सक्रियता और समर्पण की जहाँ जनता ने भारी सराहना की, वहीं मंच पर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने भी उनके सेवा भाव को देखकर प्रसन्नता जताई और उन्हें विशेष पावन आशीर्वाद प्रदान किया। यात्रा का रात्रि विश्राम धरमू का पुरवा, अयोध्या में सुनिश्चित हुआ है |
