गाजियाबाद । पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाजियाबाद में वादी संवाद नीति लागू की गई है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया जाता है ।

जिसके क्रम में आज दिनांक 24.06.2026 दिन बुधवार को कमिश्नरेट गाजियाबाद के समस्त थानों पर पूर्व की तरह वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया।
वादी संवाद दिवस का उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास एवं शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करना है। जिसके क्रम में विवेचनाधीन अभियोगों (एफ0आई0आर0/एन0सी0आर0) तथा गुमशुदगी से सम्बन्धित वादी को थाने पर आमंत्रित कर सम्बन्धित विवेचकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विवेचना की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति से अवगत कराते हुए वादियों के सभी प्रश्नों का उचित, तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए संतुष्ट किया गया।
गाजियाबाद पुलिस
