संवाददाता विजय कश्यप
बलरामपुर । पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गौरा चौराहा हरीश सिंह के नेतृत्व में- थाना गौरा चौराहा पुलिस द्वारा उ0नि0 राकेश कुमार मय हमराह का0 आदर्श सिंह एवं का0 विशाल

यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त आदिल पुत्र छोटकाई उर्फ आमिर अहमद, निवासी ग्राम जमुवरिया, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर को चौकिया-भोजपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय, जनपद बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. आदिल पुत्र छोटकाई उर्फ आमिर अहमद, निवासी ग्राम जमुवरिया, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर।
