बहराइच, नानपारा । नानपारा में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक रामनिवास वर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा नेता कृपाराम वर्मा ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क बढ़ाने, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। सम्मेलन के माध्यम से संगठन में नई ऊर्जा और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।
