संवाददाता विजय कश्यप
बलरामपुर। थाना ललिया क्षेत्रान्तर्गत वादी थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षीगण 1. मिट्ठू लाल पुत्र प्रेम चौहान निवासी ग्राम मोतीपुर मंगराकोहल थाना ललिया जनपद बलरामपुर 2. मोनू पुत्र भगौती निवासी ग्राम मोतीपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर हाल पता- गुमड़ी थाना धानेपुर जनपद गोंडा द्वारा आवेदक की नाबालिक लड़की उम्र करीब 14 वर्ष व आवेदक के भाई की नाबालिक लड़की उम्र 13 वर्ष को विपक्षीगण द्वारा शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/2026 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया मृत्युन्जय सिंह के नेतृत्व में-
थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 88/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबन्धित – अभि0गण 1. मिट्ठू लाल पुत्र प्रेम चौहान निवासी ग्राम मोतीपुर मंगराकोहल थाना ललिया जनपद बलरामपुर 2. मोनू पुत्र भगौती निवासी ग्राम मोतीपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर हाल पता- गुमड़ी थाना धानेपुर जनपद गोंडा गिरफ्तार किया गया। अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपह्ता को महिला पुलिस टीम को सुपुर्दगी में देकर अग्रिम विधिक कार्य़वाही हेतु वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर रवाना किया गया।
अभियुक्त का विवरण:-
1. मिट्ठू लाल पुत्र प्रेम चौहान निवासी ग्राम मोतीपुर मंगराकोहल थाना ललिया जनपद बलरामपुर 2. मोनू पुत्र भगौती निवासी ग्राम मोतीपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर हाल पता- गुमड़ी थाना धानेपुर जनपद गोंडा
