आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा, 19 जुलाई। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.552 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50 हजार है, तथा ₹3,620 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम बिचपुरी रेलवे फाटक क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिचपुरी से पथौली की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम विजय इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंची, जहां दोनों संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 2.552 किलोग्राम गांजा और ₹3,620 नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना जगदीशपुरा में मु0अ0सं0 490/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
धर्मा सिंह पुत्र रणधीर सिंह, निवासी ओम साई कॉलोनी, बिचपुरी, थाना जगदीशपुरा, आगरा।
लोकेश पुत्र बनवारी लाल, निवासी ग्राम पचावली, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस।
बरामदगी:
2.552 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹50,000)
₹3,620 नकद
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
