
ब्यूरो रामकुमार कानपुर देहात
रसूलाबाद कानपुर देहात । लगातार हो रही बारिश और जल निकासी की व्यवस्था न होने से बंदरहा गांव में तीन मंदिर पानी से घिरकर टापू बन गए हैं। जय शनि देव मंदिर सहित अन्य मंदिरों के चारों तरफ घुटनों तक पानी भरा हुआ है।
श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए घुटनों भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलभराव के कारण फसलें भी डूबी हुई हैं और आवागमन बाधित हो गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की मांग की है, ताकि मंदिरों तक आवागमन सुचारू हो सके और जलभराव से निजात मिल सके।
जनता की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह ने पंचायत सचिव को नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए है ।
