तरुण कुमार ब्यूरो चीफ बरेली
डॉ. मसी उल्लाह को पीएचडी की उपाधि
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली का 24वाँ दीक्षांत समारोह 5 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय कैंपस स्थित अटल सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर गांधी फ़ैज़-ए-आम (जी.एफ.) कॉलेज, शाहजहाँपुर के उर्दू विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मसी उल्लाह को पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. मसी उल्लाह बरेली जिले की तहसील फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मदरसा अहले सुन्नत कादरिया नूरिया, फरीदपुर से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने सी. एस. इंटर कॉलेज, फरीदपुर तथा बरेली कॉलेज, बरेली से स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा पूरी की।
डॉ. मसी उल्लाह ने प्रोफेसर अहमद तारिक़ के निर्देशन में उर्दू विषय के शोध शीर्षक “A CRITICAL STUDY OF JOGINDRA PAUL’S SHORT STORIES (जोगिंदर पॉल की अफ़साना निगारी का तन्क़ीदी जायज़ा)” पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
डॉ. मसी उल्लाह अपने क्षेत्र से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन एवं गुरुजनों (असात्जा) के मार्गदर्शन को दिया है।
इस अवसर पर डॉ अहमद तारिक़ उर्दू विभाग बरेली कालेज डॉ. नूरुल हक (विभागाध्यक्ष, उर्दू विभाग, बरेली कॉलेज), डॉ. मोहसिन हसन खान (प्राचार्य, जी.एफ. कॉलेज, शाहजहाँपुर), डॉ. नसीम अहमद (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. कफील अहमद, डॉ. तौसीफ खान, डॉ. तनवीर हुसैन, डॉ. तनवीर आलम तथा डॉ. फैयाज अहमद डॉ हसनैन हबीब सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविदों, सहयोगियों व शुभचिंतकों ने डॉ. मसी उल्लाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
