आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा । थाना रकाबगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज 7 घंटे में खुलासा करते हुए जेबकतरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 6 जुलाई को बिजलीघर चौराहे पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसे झपकी आ गई। जब उसकी आंख खुली तो उसकी पैंट की जेब कटी हुई थी और मोबाइल फोन गायब था। शिकायत के आधार पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को हाथी घाट तिराहे के पास से आरोपी गुड्डू पुत्र सुरेश उर्फ नन्ने, निवासी नाला काजीपाड़ा, थाना रकाबगंज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अतुल पाठक, हरीशचन्द्र, देवेंद्र सिंह तथा हेड कांस्टेबल कौशलेन्द्र सिंह और कांस्टेबल शिव कुमार की अहम भूमिका रही।
