सहारनपुर।
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के दृष्टिगत जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के विद्यालय 30 जून 2026 से अगले आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। पहले विद्यालयों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक था। आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
