पी डी दयाराम यादव और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने दीप प्रज्वलित किया
प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वालो को पी डी दयाराम यादव और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया

प्रतापगढ़। अजगरा महोत्सव-2026 के तहत आयोजित होने वाले बहुचर्चित ‘अजगरा द ग्रेट डिबेट’ को लेकर लोगों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है जोन स्तर पर आयोजित अजगरा द ग्रेट डिबेट मे पांच ब्लाक और चार नगर पंचायत क्षेत्र के लोगो ने डिबेट मे हिस्सा लिया, सहभागिता करने के लिए क्षेत्र के युवाओ मे जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा।
आज नेवाडी ग्राम सभा के मां खुईलन धाम परिसर मे ब्लाक और नगर पंचायत स्तर पर डिबेट का आयोजन किया गया था प्रमुख अतिथि पी डी दयाराम यादव ने कहा की यह खुशी की बात है की हम और क्षेत्र के युवा ऐतिहासिक धरोहर को सजोने के लिए मंच पर बेबाकी से अपनी बात रख रहे है।
बतौर प्रमुख अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा की युवाओ मे संस्कृति, सभ्यता और धरोहर के प्रति लगाव स्पष्ट नजर आ रहा है युवाओ के आगे आने से विलुप्त होती तमाम सभ्यता को सजोने मे मददगार साबित होगे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने डिबेट मे शामिल सभी लोगो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की मौसम की बेरुखी के बावजूद भारी संख्या मे आप सभी की उपस्थिति यह साबित कर रही है की हम अपनी ऐतिहासिक धरोहर को लेकर किस कदर संजीदा है।
पी डी दयाराम यादव और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने डिबेट मे शानदार संवाद करने वाले बरहुआ के ऐश्वर्य पांडेय, कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत के अनुपम मौर्य और मानधाता नगर पंचायत के विक्रांत सिंह नवीन को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
